169 भारतीय, 53 ब्रिटिश ... नागरिकों को लेकर जा रहा विमान ऐसे बना आग का गोला

एयर इंडिया ने यात्री हॉटलाइन नंबर भी जारी किया

169 भारतीय, 53 ब्रिटिश ... नागरिकों को लेकर जा रहा विमान ऐसे बना आग का गोला

Photo: AirIndia FB Page

अहमदाबाद/दक्षिण भारत। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे पर एयर इंडिया ने बयान जारी किया है। उसने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाना वाला विमान (सं. एआई171) उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Dakshin Bharat at Google News
उसने बताया कि अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे रवाना हुए इस बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

एयर इंडिया ने ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है। उसने कहा है कि इस दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल पर नियमित अपडेट के जरिए आगे की जानकारी जारी करेगी। कंपनी ने मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया है कि वे ऊपर दिए गए यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें। 

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!