भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, निमिषा प्रिया की फांसी टली
निमिषा को साल 2020 में एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी
By News Desk
On
निमिषा यमन की राजधानी सना की जेल में बंद हैं
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह फांसी बुधवार को होनी थी। केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली निमिषा प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया था।सूत्रों ने बताया कि पता चला है कि यमन में स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा को स्थगित कर दिया है।
साल 2020 में, एक यमनी अदालत ने निमिषा प्रिया को मौत की सजा सुनाई थी। उस देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में अपील खारिज कर दी थी।
38 वर्षीया निमिषा प्रिया वर्तमान में यमन की राजधानी सना की जेल में बंद हैं, जो ईरान समर्थित हौथियों के नियंत्रण में है।
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Nov 2025 19:37:41
Photo: KalyanBanerjeeAITC FB Page


