कर्नाटक: छात्राओं ने हिजाब में परीक्षा देने की अनुमति के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ को बताया गया

कर्नाटक: छात्राओं ने हिजाब में परीक्षा देने की अनुमति के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया

'यदि वे हिजाब पहने होती हैं तो उन्हें परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं है'

नई दिल्ली/भाषा। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में लड़कियों को हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने संबंधी याचिका पर वह विचार करेगा।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ को बताया गया कि हिजाब पर प्रतिबंध के मुद्दे पर शीर्ष अदालत के खंडित फैसले के बाद, लड़कियों को हिजाब में, नौ मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

वकील शादान फरासत ने कहा, वे हिजाब पहनती हैं। यदि वे हिजाब पहने होती हैं तो उन्हें परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। केवल उस सीमित पहलू पर, अदालत इसे सोमवार या शुक्रवार को सूचीबद्ध करने पर विचार कर सकती है।

फरासत ने पीठ को बताया कि हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के कारण कुछ लड़कियां निजी संस्थानों में चली गई हैं, लेकिन उन्हें सरकारी संस्थानों में अपनी परीक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर अनुमति नहीं दी गई तो उनका एक और साल खराब हो सकता है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘मैं संज्ञान लूंगा।’ शीर्ष अदालत के विभाजित फैसले के कारण उच्च न्यायालय का फैसला अभी भी प्रभावी है।

पिछले साल 13 अक्टूबर को विभाजित फैसले के चलते हिजाब विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। दोनों न्यायाधीशों ने मामले को एक बड़ी पीठ के समक्ष रखने का सुझाव दिया था।

न्यायालय ने पिछले महीने कहा था कि वह कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध से संबंधित मामले में फैसला सुनाने के लिए तीन न्यायाधीशों की पीठ गठित करने पर विचार करेगा।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित
Photo: @Mayawati X account
जेडी वेंस ने मोदी से बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
जब बदलाव का दौर आता है, तब चुनौतियां आती हैं, नए अवसर पैदा होते हैं: प्रधानमंत्री
बेंगलूरु पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन मुक्ता' शुरू किया
सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती
जुए के जाल से उजड़ रहे परिवार
झारखंड: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन- 'सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे'