बचत को लेकर महिलाएं ज्यादा सतर्क; एफडी, पीपीएफ को देती हैं तरजीह

बचत को लेकर महिलाएं ज्यादा सतर्क; एफडी, पीपीएफ को देती हैं तरजीह

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। बचत को लेकर पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कुछ ज्यादा ही सतर्क होती हैं। एक सर्वे के अनुसार, करीब 58 प्रतिशत महिलाएं अपना पैसा मियादी जमा या लोक भविष्य निधि में जमा करना चाहती हैं अथवा फिर उसे बचत खाते में पड़े रहना देना चाहती हैं।

Dakshin Bharat at Google News
ऑनलाइन वित्तीय सेवा प्रदाता स्क्रिपबाक्स के सर्वे के अनुसार, इसके अलावा सर्वे में शामिल 6 प्रतिशत प्रतिभागियों की राय में सोना खरीदना अच्छा होता है। इसके विपरीत 15 प्रतिशत लोग अपनी बची आय म्यूचुअल फंड में निवेश करने को बेहतर मानते हैं।

यह सर्वे फेसबुक उपयोगकर्ताओं बीच इस साल अक्टूबर के पहले दो सप्ताह में किया गया। इसमें 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 54 प्रतिशत 80 और 90 के दशक में जन्म लेने वाली महिलाएं हैं।

सर्वे के अनुसार, 80 और 90 के दशक के बीच जन्म लेने वाली (मिलेनियल्स) महिलाओं में तीन चौथाई महिलाएं बचत का समर्थन करती हैं। इनमें से करीब 16 प्रतिशत (छह में से एक) छुटि्टयों के लिए पैसा जमा करने का लक्ष्य लेकर चलती हैं।

इसके विपरीत जो ‘मिलेनियल्स’ आयु वर्ग की नहीं है, उनमें से करीब आधे सेवानिवृत्ति कोष या बच्चों की शिक्षा के लिए कोष सृजित करने जैसे लक्ष्यों को लेकर निवेश का लक्ष्य रखती हैं।

हालांकि इस आयु वर्ग की महिलाओं के लिये भी (33 प्रतिशत) पीपीएफ, एलआईसी और मियादी जमाएं महत्वपूर्ण हैं, 26 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि म्यूचुअल फंड उनके दीर्घकालीन लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सकता है।

सर्वे के अनुसार, करीब 44 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि जब वे अपनी मेहनत की कमाई बचत या निवेश करती हैं उनके लिए अपने पैसों तक आसान पहुंच उनके लिए महत्वपूर्ण है।

स्क्रिपबाक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक कुमार ने कहा, बचत और निवेश एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उसे समान माना जाता है। हालांकि दोनों में बड़ा अंतर है। बचत के तहत धन को आपात स्थिति के लिए रखा जाता है जबकि निवेश अनुशासित तरीके से संपत्ति सृजित करने का जरिया है…।

इसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए आकस्मिकता के लिए धन जमा करना सबसे ऊंची प्रथमिकता होती है। करीब 36 प्रतिशत महिलाओं ने आकस्मिक जोखिमों से बचाव के लिए बचत करने को प्रमुखता दी।

इसके अलावा बच्चों की शिक्षा के लिये पैसा अलग रखना (28 प्रतिशत) और सेवानिवृत्ति कोष बनाना (26 प्रतिशत) भी उनके लिए महत्वपूर्ण है। सर्वे में शामिल करीब 25 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उनके दिमाग में कोई वित्तीय लक्ष्य नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें