एशियाड में एक और जीत, भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से हराया

एशियाड में एक और जीत, भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से हराया

जकार्ता। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान इंडो​नेशिया को 17-0 से शिकस्त दी। यह भारत की एशियाड में सबसे बड़ी विजय है। इसके साथ ही पूरे सोशल मीडिया पर हॉकी टीम को बधाइयों के संदेश का सैलाब उमड़ आया। लोगों ने तिरंगे के साथ हॉकी टीम की तस्वीरें लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है।

Dakshin Bharat at Google News
आज का दिन भारत के लिए कई अच्छी खबरें लेकर आया। कुछ देर पहले ही पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने जापान की मशहूर पहलवान को पटखनी दी। वे एशियाड में गोल्ड हासिल करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गईं हैं। इससे पूरे देश में खुशी ही लहर है।

वहीं निशानेबाज दीपक और लक्ष्य ने सिल्वर मेडल पाने में कामयाबी पाई। पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी उप​लब्धि सराहा। उनसे पहले अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर देश का खाता खोला था।

भारतीय हॉकी टीम जब एशियाड में भाग लेने रवाना हुईं तो लोगों ने हॉकी के पुराने दिनों को याद किया जब ध्यानचंद के नेतृत्व में हमारा देश ओलंपिक में गोल्ड लाया करता था। अब अपने आगाज के साथ जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए हॉकी टीम ने देशवासियों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड और 2020 में होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक का टिकट पाने के लिए मैदान में उतरी है। टीम इसमें कामयाब होगी तो यकीनन यह देश के इतिहास में यादगार क्षण होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download