चक्रवाती तूफान ने छीन ली राज्य के नौ लोगों की जिंदगियां

चक्रवाती तूफान ने छीन ली राज्य के नौ लोगों की जिंदगियां

चेन्नई। राज्य में गुरुवार की देर शाम दस्तक देने वाले हाहाकारी ‘ओखी’’ च्रकवात ने तमिलनाडु के नौ लोगों की जिंदगी छीन ली। हालांकि नौसेना की तत्परता से आठ मछुआरों की जान बचा ली गई लेकिन अभी भी ३० मछुआरों का कोई पता नहीं चल सका है। लापता मछुआरों की गहन तलाश और तेज कर दी गई है। चक्रवातीय प्रभाव के कारण तमिलनाडु और केरल के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को भी तेज बारिश जारी रही। तमिलनाडु के साथ ही केरल में भी चक्रवात के कारण चार लोगों की मौत होने की खबर मिली है।राज्य सरकार और केन्द्र सरकार ने अपने अपने स्तर पर चक्रवात और बारिश के कारण प्रभावित हुए इलाकों में राहत कार्य शुरु कर दिया है। शुक्रवार को आपदा कार्रवाई बल के जवानों ने चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरु कर दिया।·र्ष्ठैं़त्त्श्न द्मष्ठ द्बख्रख्र ·र्ैंय् ब्य्त्र् द्धढ्ढणक्कय्द्भय्इस आपातकालीन स्थिति में भारत सरकार ने भी तमिलनाडु सरकार और केरल सरकार की मदद के लिए हाथ बढाया है और नौसेना को बचाव कार्य में लगाया गया है। नौसेना के ७ और भारतीय कोस्टगार्ड के २ युद्धपोतों को तमिलनाडु और केरल के समुद्री क्षेत्रों में तैनात किया गया है। कोच्चि में नौसेना के ५ जहाजों को तैनात किया गया है और २ जहाजों को लक्षद्वीप में अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड के २ जहाजों को कोच्चि और तूतीकोरीन में तैनात किया गया है। भारतीय नौसेना के जहाज निरीक्षक, जमुना, सागरध्वनि, कोबरा, कल्पेनी, शार्दुल और शारदा को तथा भारतीय कोस्टगार्ड के जहाज सारथी और समर को भी राहत कार्य में जुटने का निर्देश दिया गया है। तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। तूफान ओखी के लक्षद्वीप दो दिसंबर तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कन्याकुमारी, तूतीकोरीन और तिरुनेलवेली जिलों में शुक्रवार को तीसरे दिन भी बारिश हुई। बहरहाल, चक्रवात का खतरा थो़डा कम हो गया है और अब यह अरब सागर की तरफ चला गया है। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार की सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार चक्रवात तेज होकर तीव्र चक्रवात में बदल गया है। यह ११० किलोमीटर पूर्वोत्तर में मिनिकोय द्वीप में स्थित है और अगले २४ घंटे के दौरान इसके लक्षद्वीप के पार करने की संभावना है। हवा की गति ११० से १२० किलोमीटर तक पहुंच गई है और लक्षद्वीप के आसपास अगले २४ घंटों में इसके १३० किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।झ्रुद्मप्य्श्चफ् ·र्ष्ठैं़त्त्श्नह्र ·र्ैंर्‍ डत्र्य्झ्द्मय् ·र्ैंर्‍दक्षिणी नौवहन कमान के प्रवक्ता कमांडर सुधीर वारियर ने शुक्रवार पत्रकारों को बताया कि नौसेना ने शुक्रवार सुबह गोताखोरों के साथ एक डोर्नियर, एक एडवांस लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच ) को तैनात किया है। राज्य में चक्रवाती तूफान के कारण और भारी बारिश से मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं। २४० घरों को हल्का नुकसान हुआ है। सरकार ने १६ पुनर्वास केन्द्रों की स्थापना की है जिनमें १०४४ लोगों को रखा गया है। कुछ मछुआरों के समुद्र में फंसे होने की जानकारी के बाद भारतीय नौसेना के जवान उन्हें ढूंढने में जुटे हैं हालांकि मछुआरों के परिवार के सदस्यों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि सरकार की ओर उन्हें चक्रवात के बारे में समय रहते जानकारी नहीं दी।राज्य सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि दक्षिणी जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत केंद्रों में ले जाया जाए। हालत की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ईडाप्पाडी पलानीस्वामी ने कहा कि मंत्रियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित जिलों में राहत कार्य की निगरानी का काम सौंपा गया है। दक्षिणी तमिलनाडु में कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कन्याकुमारी के विभिन्न स्थानों पर पे़ड गिरने के कारण तीन पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। केरल की सरकार ने भी आधिकारिक मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा है और तट से १०० मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को दूसरे स्थान पर जाने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने नौसेना, तटरक्षक और वायु सेना से मदद भी मांगी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने तिरूवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा और एर्नाकुलम तथा कुछ अन्य जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। केरल में भी चार लोगों की मौत हुई है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'