परमकुडी-रामनाथपुरम खंड में एनएच 87 को चार लेन बनाने की परियोजना से लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार: डॉ. मुरुगन

मोदी और गडकरी का जताया आभार

परमकुडी-रामनाथपुरम खंड में एनएच 87 को चार लेन बनाने की परियोजना से लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार: डॉ. मुरुगन

Photo: MuruganTNBJP FB Page

चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु में परमकुडी-रामनाथपुरम खंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 87 को चार लेन का बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्री ने कहा कि 1,853 करोड़ रुपए की लागत से 46.7 किलोमीटर की दूरी के लिए स्वीकृत की गई इस परियोजना से दक्षिण तमिलनाडु में अर्थव्यवस्था, परिवहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सुधार होगा।

डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि यह मदुरै और रामेश्वरम रेलवे स्टेशनों, मदुरै हवाई अड्डे और निकटवर्ती छोटे बंदरगाहों को भी जोड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि इससे रामेश्वरम और धनुषकोडी जैसे पर्यटन स्थलों की गुणवत्ता में सुधार करने में बहुत लाभ होगा। इसके अलावा, 8.4 लाख लोगों को सीधे और 10.45 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि तमिलनाडु की जनता की ओर से मैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केरल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं में 'असंतोष' की खबरों पर क्या कहा? केरल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं में 'असंतोष' की खबरों पर क्या कहा?
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने राज्य इकाई में हाल में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर कुछ नेताओं...
मानसून सत्र: सोनिया गांधी ने कांग्रेस की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई
जीवन को नंदनवन बनाने के लिए ​जरूरी है धर्म का आचरण: कपिल मुनि
बालमन को जैसा रूप देना चाहे, दिया जा सकता है: कमल मुनि कमलेश
जिसमें अपनी मेहनत लगती है, वही अपनी यात्रा होती है: डॉ. समकित मुनि
कर्म क्षय के लिए भगवान का नाम स्मरण ही सबसे सरल उपाय: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
जागते रहने वाले को कोई ठग नहीं सकता: संतश्री ज्ञानमुनि