भाजपा ने राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया

राजा सिंह ने 30 जून को इस्तीफा दिया था

भाजपा ने राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया

Photo: BJP X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा ने तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने हाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन की आलोचना करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा के तेलंगाना अध्यक्ष के रूप में एन रामचंद्र राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन वर्तमान अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यह निर्णय लाखों पार्टी सदस्यों के लिए एक झटका और निराशा है और इसे उनका त्यागपत्र माना जाना चाहिए।

कुछ घंटों बाद रेड्डी के स्थान पर राव को चुन लिया गया।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विधायक को लिखे पत्र में बताया कि उनका पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा, 'आपके द्वारा उल्लिखित विषयवस्तु अप्रासंगिक है और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाती।' 

अरुण सिंह ने बताया कि नड्डा के निर्देशानुसार राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है: प्रधानमंत्री
कावेरी मुद्दा: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे डीके शिवकुमार
चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
पहले जब हवाईअड्डे बनते थे तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे: प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने 5,000 करोड़ रुपए के भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया
जंतर-मंतर पर अपनी माता के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल से व्यथित हुए प्रधानमंत्री