मुख्यमंत्री राव ने गोलकुंडा किले पर ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री राव ने गोलकुंडा किले पर ध्वजारोहण किया

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने लगातार चौथे साल ऐतिहासिक गोलकुंडा के किले पर स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वर्ष २०१४ में बने देश के इस सबसे छोटे राज्य में उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। राव ने तेलंगाना राज्य के विशेष पुलिस, राज्य सशस्त्र रिजर्व और शहर सशस्त्र रिजर्व पुलिस की टुकि़डयों द्वारा की गई परेड का निरीक्षण किया। परेड में पिछले तीन सालों की भांति इस बार भी कोई झांकी प्रदर्शित नहीं की गई।इससे पूर्व मुख्यमंत्री राव ने सिकंदराबाद में परेड मैदान पहुंचकर एक स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह गोलकुंडा के किले पहुंचे। राज्य की सांस्कृति विरासत को दर्शाने वाला किला पूरी तरह से आजादी के जश्न में रंगा नजर आ रहा था। आदिवासियों, कलाकारों और ढोलक बजाने वालों ने शानदार प्रस्तुति देकर जश्न में रंग भर दिया। समारोह में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एसपी सिंह, पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा और अन्य नागरिक, पुलिस व सैन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा है कि सरकार ८५,००० सरकारी पदों पर भर्तियां करने के लिए शीघ्र कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस के इस पावन और शुभ अवसर पर मैं बेरोजगार युवकों को एक खुशखबरी देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब तक २७,६६० पदों पर की गई भर्तियों के अलावा ८४,८७६ पदों पर भर्ती के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के आंदोलन के समय यह वादा किया गया था कि एक लाख नई नौकरियां बेराजगारों को मुहैया कराई जाएंगी, लेकिन अब १.१२ लाख भर्तियां की जाएंगी। राव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गोलकुंडा किले पर राष्ट्र ध्वज फहाराया। उन्होंने इस मौके पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप वर्ल्ड इंड्ट्रिरयल फोरम में हिस्सा लेंगी। यह कार्यक्रम २८ नवंबर से ३० नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीआरएस सरकार राज्य के विकास और कल्याण के के उद्देश्य से काम कर रही है। इस बात पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि कुछ ‘विघटनकारी ताकत‘ राज्य को ‘बंगारू तेलंगाना‘ में केवल विकसित करने के लिए प्रयास कर रही हैं। गरीबों के उत्थान के लिए किए गए वादों को पूरा करने के लिए उनकी सरकार अधिक गंभीर है। राव ने याद दिलाया कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष के सिद्धांतों पर उन्होंने एक अलग तेलंगाना राज्य हासिल किया है। तीन साल की इस छोटी सी अवधि में राज्य ने २१.७ प्रतिशत की वृद्धि की दर हासिल कर ली है जो देश में एक रिकॉर्ड बन गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेरोजगारों को दी बड़ी सौगात

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय