धोती-कुर्ता पहन क्रिकेट खेलने आए खिलाड़ी, संस्कृत में हुई कमेंट्री

धोती-कुर्ता पहन क्रिकेट खेलने आए खिलाड़ी, संस्कृत में हुई कमेंट्री

sanskrit cricket match

वाराणसी/दक्षिण भारत। अब तक आपने क्रिकेट की कमेंट्री हिंदी या अंग्रेजी में तो सुनी होगी, लेकिन अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में हो रहे कॉलेज के क्रिकेट मैच में एक नई पहल की गई है। यहां खेल के नियम तो वही हैं, बस कमेंट्री संस्कृत में हो रही है। इस भाषा में कमेंट्री को काफी सराहा जा रहा है। काशी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार से संस्कृत क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कई टीमें भाग ले रही हैं।

Dakshin Bharat at Google News
यहां खेलने आए खिलाड़ी भी परंपरागत परिधान धोती-कुर्ता पहने हैं। जब प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी द्वारा गेंद फेंकी जाती है तो मैदान में संस्कृत में आवाज गूंजती है। चाहे कोई खिलाड़ी रन बनाने के लिए दौड़े, चौका-छक्का लगाए या आउट हो जाए, यहां आपको आंखोंदेखा हाल संस्कृत में बताया जाएगा। मैच देखने के लिए युवा, शिक्षक और कई खेलप्रेमी जुटे थे।

इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता को संस्कृत में कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जो बटुक माथे पर त्रिपुंड लगाकर परंपरागत परिधान में वेदों का अध्ययन करते हैं, वे यहां क्रिकेट खेलते हुए अपना पारंपरिक वेश धारण किए हुए थे। इस प्रतियोगिता में अंपायर भी पारंपरिक वेश में ही थे।

आयोजकों ने बताया कि कमेंट्री देववाणी संस्कृत में करना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। प्रतियोगिता में भाग ले रहीं टीमों को जब मालूम हुआ कि कमेंट्री संस्कृत में होगी तो उनमें भी इसके प्रति उत्सुकता पैदा हुई। वहीं सोशल मीडिया पर इस प्रतियोगिता की खूब चर्चा हो रही है। यूजर्स ने कहा है कि संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे प्रयास होने चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी संस्कृत के प्रचार के लिए प्रयास होने चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

पुण्य जैसे ही कमजोर होता है, हम गलत पर गलत निर्णय लेते जाते हैं: डॉ. समकित मुनि पुण्य जैसे ही कमजोर होता है, हम गलत पर गलत निर्णय लेते जाते हैं: डॉ. समकित मुनि
'जब हम स्वयं को पहचान लेते हैं, तब संसार सागर में भटकना नहीं पड़ता'
संकल्प शक्ति से ही विकास यात्रा संभव है: कमलमुनि कमलेश
भक्त से भगवान बनने की यात्रा है भक्तामर: संतश्री वरुणमुनि
नवकार मंत्र का निरंतर जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति संभव: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
अंकुश का काम करते हुए सबको नियंत्रण में रखते हैं सद्गुरु: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
आंखें ही मन का सबसे बड़ा दर्पण होती हैं: संतश्री ज्ञानमुनि
परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज