सेना की गोली से बचने के बाद इस वजह से मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकवादी

सेना की गोली से बचने के बाद इस वजह से मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकवादी

तबारक हुसैन पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली के सब्जकोट गांव का निवासी था


जम्मू/दक्षिण भारत। करीब एक पखवाड़े पहले एलओसी पर घुसपैठ के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकवादी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उसे दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि तबारक हुसैन (32) पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली के सब्जकोट गांव का निवासी था। वह  21 अगस्त को घुसपैठ की कोशिश के दौरान पकड़ा गया था।

उसने छह साल में दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश की थी। वह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का प्रशिक्षित आतंकवादी था।

तबारक हुसैन पाकिस्तानी फौज के इशारे पर आतंकवाद फैलाता था। उसे भारत जाकर आतंकवादी घटना को अंजाम देने का हुक्म मिला था। जब वह घुसपैठ कर रहा था, भारतीय सैनिकों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

उसे सेना के अस्पताल में लाया गया, सर्जरी की गई। यही नहीं, भारतीय सैनिकों ने इस आतंकवादी की जान बचाने के लिए तीन यूनिट खून भी दिया।

शनिवार शाम उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी