इक्कीस तोपों की सलामी के साथ राजपथ पर फहराया गया तिरंगा

इक्कीस तोपों की सलामी के साथ राजपथ पर फहराया गया तिरंगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परम वीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता जवानों को सम्मानित किया


नई दिल्ली/भाषा। देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। परंपरा के अनुसार 21 तोपों की सलामी 871 फील्ड रेजिमेंट की ‘सेरेमोनियल बैटरी’ द्वारा दी गई, जिसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र सिंह मेहता ने संभाली।

Dakshin Bharat at Google News
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परम वीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान ‘वाइनग्लास फॉर्मेशन’ में उड़ रहे चार एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों ने फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की।

वीरता को चित्रकारी के जरिए प्रदर्शित किया गया
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राजपथ पर 10 विशाल ‘स्क्राल’ कैनवास पर स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की बहादुरी को चित्रकारी के जरिए प्रदर्शित किया गया है। हर स्क्रॉल की लंबाई 75 मीटर और ऊंचाई 15 फुट है। इसे रक्षा और संस्कृति मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘कला कुंभ’ के दौरान तैयार किया गया था।

इन्हें देशभर के 600 से अधिक कलाकारों ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर में दो चरणों में तैयार किया। इनके जरिए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की वीरता को दर्शाया गया है। ये स्क्रॉल स्वदेशी और समकालीन दृश्य कला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 1971 और इसके पहले और बाद के युद्धों सहित सभी युद्धों के सभी भारतीय शहीदों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक में अंकित किए गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने स्वागत किया। स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका पर अपना संदेश भी लिखा।

डूडल में राजपथ परेड प्रदर्शित
सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की। इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है।

कम्पनी ने एक बयान में कहा, ‘आज का डूडल भारतीय संविधान लागू होने के 72 साल पूरे होने पर भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है ... इस दौरान राष्ट्र ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में कई परिवर्तन देखे।’

बयान में कहा गया, ‘भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था और आज के दिन आधिकारिक तौर पर 1950 में इसे लागू किया गया, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ या ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की घोषणा की थी।’

डूडल में परेड के प्रमुख आकर्षकों को दिखाने की कोशिश की गई है, जिसमें 'गूगल' के अंग्रेजी हिज्जे के हर अक्षर को अलग रूप दिया गया है। इसमें ‘जी’ में हाथी, ऊंट, घोड़ा और कुत्ता दिखाया गया है। ये सभी जानवर परेड में नजर आते हैं। ‘ओ’ अक्षर में तबला और ‘जी’ में सैक्सोफोन नजर आ रहा है। इन संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल परेड में सेना की कई टुकड़ियों के बैंड द्वारा किया जाता है। ‘एल’ अक्षर के आसपास शांति के प्रतीक के रूप में दो सफेद कबूतर उड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है।

गूगल ने 2021 में, गणतंत्र दिवस को चिह्नित करने के लिए डूडल में भारत के जीवंत रंगों, कला, संस्कृति, परिधान एवं विरासत को दिखाया था।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नवकार महामंत्र सभी पापों का नाशक व मंगल भावों का जनक है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी नवकार महामंत्र सभी पापों का नाशक व मंगल भावों का जनक है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के महालक्ष्मी लेआउट स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चातुर्मासार्थ विराजित आचार्यश्री प्रभाकरसूरीश्वरजी, महापद्मविजयजी, पद्मविजयजी व दक्षप्रभाकरजी...
संकल्पों से जीवन बनता है सुरक्षित और सफल: आचार्यश्री विमलसागरसूरीश्वर
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए
विलय की राह पर क्यों ये स्कूल?
कोप्पल: कारगिल विजय दिवस आउटरीच कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं को किया सलाम
ईरान में एक महीने में आए 500 से ज्यादा भूकंप, जारी है परमाणु कार्यक्रम?
राजस्थान: चूरू जिले में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ