ईरान के परमाणु उद्योग को बमबारी से नष्ट करना असंभव है: एईओआई प्रमुख

'परमाणु उद्योग में प्रगति हमेशा निर्णायक रूप से जारी रहेगी'

ईरान के परमाणु उद्योग को बमबारी से नष्ट करना असंभव है: एईओआई प्रमुख

Photo: @Khamenei_fa X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के प्रमुख ने कहा है कि देश के परमाणु उद्योग को बमबारी से नष्ट करना असंभव है।

Dakshin Bharat at Google News
साप्ताहिक कैबिनेट सत्र के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मोहम्मद इस्लामी ने ईरान के परमाणु स्थलों पर इजराइल और अमेरिकी सैन्य हमलों की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लिए झटका बताया।

उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु स्थलों पर सैन्य हमलों से संकेत मिलता है कि दुनिया में जंगल का कानून चल रहा है और बिना ताकत के कोई जीवित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा, 'ईरान ने इसे अच्छी तरह से महसूस किया है।'

एईओआई प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान का परमाणु उद्योग ऐसा कुछ नहीं है जिसे बमों से खत्म किया जा सके, क्योंकि यह एक घरेलू उद्योग है और इसकी तकनीक देश में ही अंतर्निहित है।

उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु उद्योग में प्रगति हमेशा निर्णायक रूप से जारी रहेगी।

बता दें कि इजराइल ने 13 जून को ईरान पर धावा बोला था और 12 दिनों तक उसके सैन्य, परमाणु और आवासीय इलाकों में तबाही मचा दी थी। इसके बाद अमेरिका ने हस्तक्षेप किया और 22 जून को ईरान के नतांज़, फोर्डो और इस्फ़हान में तीन परमाणु स्थलों पर सैन्य हमले किए थे।

24 जून को लागू हुए युद्ध विराम से लड़ाई रुक गई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'