गोमांस खाना है तो खाइये, प्रदर्शन करने की क्या जरूरत ? : वेंकैया

गोमांस खाना है तो खाइये, प्रदर्शन करने की क्या जरूरत ? : वेंकैया

मुंबई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति कि यदि गोमांस खाने की इच्छा है, तो वह खा सकता है किंतु इसके लिए उत्सव आयोजित कर प्रचार करने की क्या जरुरत है? आर ए पोद्दार कॉलेज ऑफ कामर्स एंड इकॉनमिक्स की प्लेटेनियम जुबली समारोह को सोमवार को यहां संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने न केवल गोमांस खाने वालों को नसीहत दी, बल्कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने का विरोध और इसका बखान करने वालों को भी नहीं बख्शा। ‘किस‘ के लिए इवेंट आयोजित करने को लेकर भी श्री नायडू ने कहा ‘यदि आप किस करना चाहते हैँ तो इसके लिए किसी उत्सव की या किसी की अनुमित की क्या आवश्यकता है?‘ अफजल गुरु के मामले में उपराष्ट्रपति ने कहा ‘ कुछ लोग उसका बखान कर रहे हैं, यह क्या है, अफजल ने हमारी संसद को धमाके से उ़डाने की कोशिश की थी।‘कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, अध्यापकों और कॉलेज के कर्मचारियों से उपराष्ट्रपति ने घर और कॉलेज के वातावरण को तनावरहित बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ अभिभावक अपने बच्चों की क्षमता को समझ पाने में नाकाम रहते हैं। श्री नायडू ने केन्द्र सरकार में रहने के दौरान जब गोमांस को लेकर बहस छि़डी थी उस समय भी बयान दिया था कि वह स्वयं मांसाहारी हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे कभी भी किसी ने कभी कुछ खाने से नहीं रोका। भोजन को व्यक्तिगत पंसद बताते हुए उस वक्त श्री नायडू ने कहा था सबको अपनी मर्जी और पसंद का भोजन करने का पूरा अधिकार है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
Photo: ShashiTharoor FB Page
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है
केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए मंज़ूर किए