पूर्व इसरो प्रमुख नायर बोले- ‘अंतरिक्ष स्टेशन की योजना बहुत रोमांचक’

पूर्व इसरो प्रमुख नायर बोले- ‘अंतरिक्ष स्टेशन की योजना बहुत रोमांचक’

हैदराबाद/भाषा। प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी. माधवन नायर ने इसरो के प्रस्तावित अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण को ‘बेहद रोमांचक’ परियोजना बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में उसकी अग्रणी भूमिका बनाए रखने में मदद करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण की योजना से वाकई में बहुत रोमांचित हैं। अंतरिक्ष विभाग के पूर्व सचिव रहे नायर ने इसरो के ‘गगनयान’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के पास 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता होगी।

उन्होंने कहा, इस (गगनयान) परियोजना के बाद खगोलीय अवलोकन के लिए अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करना अगला तर्कसंगत कदम होने वाला है।

उन्होंने कहा, आम तौर पर ऐसी परियोजनाओं को साकार करने, डिजाइन तैयार करने, इस दिशा में आगे बढ़ने तथा उसे लागू करने में समय लगता है। इसलिए अगर सरकार ने ऐसी परियोजना पर ध्यान दिया है तो मैं समझता हूं कि जहां तक इसरो का संबंध है, उसके लिये यह अब तक की सबसे रोमांचक परियोजना है।

इसरो के प्रमुख के. सिवन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भारत के प्रस्तावित अंतरिक्ष स्टेशन का वजन करीब 20 टन होगा। अंतरिक्ष स्टेशन एक ऐसा अंतरिक्ष यान होता है, जिसकी डिजाइन इस तरह से तैयार की जाती है कि वह अंतरिक्ष में लंबे समय तक बना रहे और वहां क्रू के सदस्य समय बिता सकें तथा वहां अन्य अंतरिक्ष यान के ठहरने की व्यवस्था होती है।

फिलहाल पूर्ण रूप से कार्यात्मक एकमात्र अंतरिक्ष स्टेशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद है, जहां अंतरिक्ष वैज्ञानिक कई अनुसंधान करते हैं।

यूरोपीय देशों के प्रतिनिधित्व वाली यूरोपीयन अंतरिक्ष एजेंसी, अमेरिका (नासा), जापान (जेएएक्सए), कनाडा (सीएसए) और रूस (रोसकॉसमोस) के बीच साझेदारी के तहत आईएसएस का निर्माण किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष सहभागिता कार्यक्रम है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दस वर्ष बाद भी बरकरार है: विजयेन्द्र येडीयुरप्पा नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दस वर्ष बाद भी बरकरार है: विजयेन्द्र येडीयुरप्पा
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेन्द्र येडीयुरप्पा दक्षिण भारत राष्ट्रमत का अवलोकन करते हुए
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के भारत दौरे के बारे में आई बड़ी खबर
आ गए संशोधित आंकड़े, तमिलनाडु में इतना हुआ मतदान
डीपफेक की खतरनाक डगर
जनता ने '300 पार' करवाया तो हमने धारा-370 समाप्त कर दी, 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी: शाह
हुब्बली की कॉलेज छात्रा से बर्बरता, पूर्व सहपाठी ने कई बार चाकू मारकर जान ली
पाक में चीनियों के बाद जापानी निशाने पर, हमलावर ने वाहन के पास जाकर खुद को उड़ाया!