विकास के एजेंडे से पहुंचे शून्य से शिखर पर : मोदी

विकास के एजेंडे से पहुंचे शून्य से शिखर पर : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को नए युग की शुरूआत करार देते हुए शनिवार को कहा कि ’’शून्य’’ से ’’शिखर’’ तक का यह सफर विकास के ठोस एजेंडे और पार्टी की सांगठनिक ताकत की बदौलत संभव हुआ है। मोदी ने त्रिपुरा, नागालैंड तथा मेघालय विधानसभा चुनाव परिणामों पर कई ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा के वर्ष २०१८ के चुनाव को नए युग की शुरुआत के रूप मे याद किया जाएगा। वहां भाजपा की जीत महज चुनावी जीत नहीं है। इस जीत को ’’क्रूर और डराने-धमकाने वाली ताकत पर लोकतंत्र की जीत’’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत विचारधारा की भी जीत है। उन्होंने कहा, आज भय पर शांति और अहिंसा की विजय हुई है। हम त्रिपुरा को सुशासन देंगे जिसका वह हकदार है।प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के भाइयों और बहनों ने असामान्य काम किया है। उन्होंने भाजपा को जिस तरह भारी समर्थन दिया है, उसके लिए उनका शब्दों में धन्यवाद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हम त्रिपुरा की कायापलट करने में कोई कोर-कसर नहीं छो़डेगें। मैं वर्षों से जमीनी स्तर पर जी-तो़ड काम करने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को नमन करता हूं। नरेन्द्र मोदी ने नागालैंड में भाजपा और उसके सहयोगी दल का समर्थन करने के लिए वहां की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा ‘मैं नागालैंड के भाई-बहनों को अश्वासन देता हूं कि हम राज्य की उन्नति और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम इस बात के प्रमाण हैं कि देश की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सकारात्मक और विकासोन्मुखी एजेंडे पर आस्था रखती है। जनता के पास नकारात्मक,विध्वंसकारी और कटकर रहने वाली राजनीति के लिए समय और सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा,मेघालय का कल्याण हमारे लिए बहुत अहम है। राज्य की जनता की सेवा करने के भाजपा कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास की मैं प्रशंसा करता हूं। मोदी ने भाजपा और उसके सहयोगियों के सुशासन के एजेंडे और ’’एक्ट ईस्ट पॉलिसी’’ का समर्थन करने के लिए तीनों राज्यों की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, हम लोगों की आकांक्षा और सपने को पूरा करने के लिए काम करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'