राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

उनके साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा भी थे

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

Photo: @INCIndia X account

रायबरेली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जो पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है।

Dakshin Bharat at Google News
उनके साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा भी थे।

राहुल गांधी दिन में फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट गए, जहां उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया।

इस अवसर पर पार्टी ने कहा कि यह चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। यह अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव है। हम हर कीमत पर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे

रायबरेली लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download