राहुल गांधी कल कर्नाटक में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे
मंड्या और कोलार जाएंगे राहुल

Photo: rahulgandhi FB page
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए बुधवार को कर्नाटक में होंगे। वे इस दौरान मंड्या और कोलार में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।
एक महीने पहले, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद यह राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा की सहयोगी पार्टी जद (एस) से है।जहां मंड्या में जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी और 'स्टार चंद्रू' के नाम से मशहूर कांग्रेस के वेंकटरमणे गौड़ा के बीच सीधा मुकाबला होगा, वहीं कोलार में मुकाबला कांग्रेस के केवी गौतम और जद (एस) के एम मल्लेश बाबू के बीच है।
कांग्रेस को साल 2019 के आम चुनावों में कर्नाटक में केवल एक सीट हासिल हुई थी, जिसमें कुल 28 निर्वाचन क्षेत्र हैं।
भाजपा को 25 सीटें मिली थीं, जबकि पार्टी समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार की भी जीत हुई थी। तब कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली जद (एस) ने एक सीट जीती थी।
मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने कहा है कि पार्टी राज्य में आगामी चुनाव में 15 से 20 सीटें जीतेगी।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'राहुल गांधी कल मंड्या और कोलार आ रहे हैं। वे दोपहर को (बेंगलूरु में) उतर रहे हैं। वे सीधे मंड्या जाएंगे और वहां से कोलार जाएंगे। फिर वे बेंगलूरु आएंगे, जहां से उनका वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम है।'
About The Author
Related Posts
Latest News
