तेलंगाना: फार्मा प्लांट में धमाके से 8 लोगों की मौत, 26 घायल हुए

प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया

तेलंगाना: फार्मा प्लांट में धमाके से 8 लोगों की मौत, 26 घायल हुए

Photo: PixaBay

संगारेड्डी (तेलंगाना)/दक्षिण भारत। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक फार्मा संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए धमाके से आठ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची फार्मा कंपनी के संयंत्र के रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण धमाका हुआ, जहां आग भी लग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (मल्टीजोन) वी सत्यनारायण ने कहा, 'दुर्घटना स्थल से छह शव बरामद किए गए हैं और दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।'

फैक्ट्री सूत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि धमाके के समय फैक्ट्री में 150 लोग थे, जबकि लगभग 90 लोग उसी क्षेत्र में थे जहां धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि धमाका सुबह 9.28 से 9.35 बजे के बीच हुआ। प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि करीब 10 अग्निशमन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा आगे कोई नुकसान होने की आशंका नहीं है। अधिकारी ने बताया कि करीब 10 श्रमिक एक कमरे में फंस गए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह पूछे जाने पर कि दुर्घटना के समय कितने श्रमिक काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि सटीक संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि श्रमिकों का विवरण रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है: प्रधानमंत्री
कावेरी मुद्दा: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे डीके शिवकुमार
चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
पहले जब हवाईअड्डे बनते थे तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे: प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने 5,000 करोड़ रुपए के भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया
जंतर-मंतर पर अपनी माता के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल से व्यथित हुए प्रधानमंत्री