राजग में शामिल हुआ जद (एस): नड्डा

कुमारस्वामी ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की

राजग में शामिल हुआ जद (एस): नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘इससे राजग को और मजबूती मिलेगी’

नई दिल्ली/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को घोषणा की कि जनता दल (सेक्युलर) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का फैसला किया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से हुई मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष ने यह घोषणा की।

नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जद (एस) ने राजग का हिस्सा बनने का फैसला किया है।’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हम तहे दिल से उनका राजग में स्वागत करते हैं। इससे राजग को और मजबूती मिलेगी।’

कुमारस्वामी साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे थे।

दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तब से सुर्खियों में थी, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येडियुरप्पा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी आम चुनावों के लिए जद (एस) के साथ गठबंधन करेगी और जद (एस) कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं। भाजपा ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों में इनमें से 25 सीट जीती थीं, जबकि मांड्या सीट पर उसके समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट जीती थी।

इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई।

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया
Photo: twitter.com/MlaKaneezfatima
बेंगलूरु: मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री से अशोभनीय हरकत के आरोपी के बारे में हुआ नया खुलासा
विपक्षी दलों ने सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो बहुत बड़ी आबादी तकलीफों में न रहती: मोदी
राजस्थान: बालकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर क्या कहा?
आयकर विभाग ने ओडिशा डिस्टिलरी समूह पर छापेमारी तेज की, निकला नोटों का पहाड़!
मोदी को डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता: व्लादिमीर पुतिन
मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी