बम की धमकी के बाद मॉस्को-गोवा उड़ान को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ा गया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी

बम की धमकी के बाद मॉस्को-गोवा उड़ान को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ा गया

अजुर एअर द्वारा संचालित उड़ान संख्या एजेडवी2463 को तड़के सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था

पणजी/भाषा। रूस की राजधानी मॉस्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा आ रहे एक विमान को बम की धमकी के बाद शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि अजुर एअर द्वारा संचालित उड़ान संख्या एजेडवी2463 को तड़के सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन इसके भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही इसे उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को देर रात 12.30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें विमान में बम होने का जिक्र किया गया है। इसके बाद, विमान को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना मॉस्को से गोवा जा रही एक उड़ान को बम की धमकी के बाद गुजरात के जामनगर हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारे जाने के लगभग दो सप्ताह बाद हुई है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी
Photo: rahulgandhi FB Page
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए तृणकां सांसद अभिषेक बनर्जी
बागी नेताओं का एनसीपीआई में विलय हास्यास्पद: तृणकां
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हुआ, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा: ट्रंप
कैसे सुधरेगी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता?
यह नया भारत है, जो सिर्फ़ समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें योगदान देने वाला है: प्रधानमंत्री