गुजरात: जहां खुला सपा का खाता, कांग्रेस को सिर्फ 6.83% वोट
कांग्रेस का प्रदर्शन यहां बहुत निराशाजनक रहा
उसके उम्मीदवार नाथाभाई ओडेडारा सिर्फ 8,841 वोट ले पाए
गांधीनगर/दक्षिण भारत। गुजरात विधानसभा चुनाव में जबरदस्त मोदी लहर के बीच कांग्रेस के किले धराशायी हो गए, लेकिन एक सीट ऐसी है, जहां भाजपा, कांग्रेस, आप समेत निर्दलीयों को पीछे छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत दर्ज कर ली। हालांकि यह गुजरात से सपा की एकमात्र सीट है, जो उसके खाते में गई है।
कुतियाना विधानसभा क्षेत्र से सपा के कांधलभाई जड़ेजा ने 60,744 वोट हासिल किए, जो यहां डाले गए कुल वोटों का 46.94 प्रतिशत है। वहीं, भाजपा की धेलीबेन ओडेडारा ने 34,032 वोट अपने खाते में करते हुए कुल वोटों के 26.3 प्रतिशत पर कब्जा किया।
कांग्रेस का प्रदर्शन यहां बहुत निराशाजनक रहा। उसके उम्मीदवार नाथाभाई ओडेडारा सिर्फ 8,841 वोट ले पाए, जो 6.83 प्रतिशत है। यहां कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन आप के भीमाभाई मकवाना ने किया है। वे 19,557 वोट लेकर 15.11 प्रतिशत पर काबिज हुए।
इसके अलावा राष्ट्रीय हिंद एकता दल के राजेशभाई भूटानी को 1,126 वोट मिले हैं। यहां से कुल 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें से आठ निर्दलीय थे। सबसे कम वोट निर्दलीय आनंद बूच को 155 मिले हैं। नोट को 1,963 वोट मिले हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List