तीरंदाजी में कैरियर चाहती थी मीराबाई

तीरंदाजी में कैरियर चाहती थी मीराबाई

नई दिल्ली/भाषासाफ सुथरी और स्टायलिश दिखने की शौकीन मीराबाई चानू तीरंदाज बनना चाहती थी लेकिन अपने कोच से मिलने के बाद विश्व चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता इस भारोत्तोलक के कैरियर की राह बदल गई। मीराबाई उन खिलाि़डयों में से है जिन्हें मुकद्दर ने मौका दिया और हुनर का सही पारखी भी उन्हें मिला। मणिपुर की राजधानी इम्फाल से २० किमी दूर नोंगपोक काकचिंग गांव के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीराबाई ने शुरू में ही तय कर लिया था कि वह खिला़डी बनेगी। कोच की तलाश में वह २००८ में इम्फाल के खुमान लाम्पाक पहुंची और उसके बाद मु़डकर नहीं देखा। उन्होंने कहा, मेरे सारे भाई और कजिन फुटबाल खेलते हैं । मैं ऐसे खेल को चुनना चाहती थी जिसमें साफ सुथरी रहूं। पहले मैं तीरंदाज बनना चाहती थी जो साफ सुथरे और स्टायलिश रहते हैं। मीराबाई ने कहा, वे ख़डे ख़डे निशाना साधते हैं। एक दिन मैं और मेरा कजिन खुमान लाम्पाक के साइ सेंटर गए लेकिन मैं किसी तीरंदाज से नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा, उस समय मैने अंतरराष्ट्रीय स्तर पद कुंजरानी देवी की उपलब्धियों की झलक देखी और भारोत्तोलन अपनाने के बारे में सोचा। कुछ दिन बाद मैं और मेरा कजिन भारोत्तोलन प्रशिक्षण केंद्र गए और मेरी मुलाकात अनिता चानू से हुई जिन्होंने मुझे इस खेल में पदार्पण के लिये कहा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी का जाति जनगणना में देरी करने का पूरा इरादा है: कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी का जाति जनगणना में देरी करने का पूरा इरादा है: कांग्रेस
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा किए हुए पूरा एक साल...
पश्चिम बंगाल ने मतदान में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड!
कितने खरे उतरेंगे एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल: तृणकां या भाजपा, इस बार बंगाल में किसकी सरकार?
डबल इंजन सरकार में शिलान्यास होता है, तय समय में लोकार्पण भी होता है: प्रधानमंत्री
गुरुग्राम: कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
बंगाल चुनाव: तृणकां के राज्यसभा सांसद डेरेक ने प्रधानमंत्री को दी यह चुनौती