'कांटा लगा' फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला नहीं रहीं

मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया

'कांटा लगा' फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला नहीं रहीं

Photo: shefalijariwala Instagram account

मुंबई/दक्षिण भारत। 'कांटा लगा' गाने के कारण मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे 42 वर्ष की थीं। शेफाली को उनके पति एवं अभिनेता पराग त्यागी मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र स्थित एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे।

Dakshin Bharat at Google News
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, 'उन्हें रात करीब 11.15 बजे अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जरीवाला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। हालांकि परिवार या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शेफाली जरीवाला ने अपने पति के साथ डांस पर आधारित शो सीरीज 'नच बलिए' और बाद में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शो में भाग लिया था।

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से इंडस्ट्री में उनके कई दोस्तों और सहकर्मियों को सदमा लगा है और उन्होंने दु:ख व्यक्त किया है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं: पुलिस

मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया, 'उनका शव अंधेरी स्थित उनके आवास पर मिला। पुलिस को शुक्रवार रात एक बजे सूचना मिली थी। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।'

एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और मुंबई पुलिस की एक टीम गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग स्थित अपार्टमेंट पहुंची।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, निमिषा प्रिया की फांसी टली भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, निमिषा प्रिया की फांसी टली
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को स्थगित...
टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
जिनशासन के सितारे गढ़ने की पहल 'गुड लक अकाउंट योजना' लॉन्च
आत्मा सच्चिदानंद और शाश्वत सुखों से परिपूर्ण है: साध्वी हर्षपूर्णाश्री
बीती जवानी, बहता पानी, गया समय, बोले शब्द कभी लौटकर नहीं आते: संतश्री ज्ञानमुनि
सद्गुरु के समागम से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संसार को जीतना सरल है, स्वयं को जीतना बहुत कठिन है: संतश्री वरुणमुनि