12 अप्रैल: वह तारीख जब खोजी गई पोलियो की दवा, जो समझी जाती थी लाइलाज बीमारी

12 अप्रैल: वह तारीख जब खोजी गई पोलियो की दवा, जो समझी जाती थी लाइलाज बीमारी

पोलियो रोधी दवा पिलाते कर्मचारी

नई दिल्ली/भाषा। साल का 102वां दिन 12 अप्रैल कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए यह जानना उपयोगी होगा कि डॉक्टर जोनास साल्क ने 12 अप्रैल, 1955 को पोलियो से बचाव की दवा ईजाद की थी। एक समय यह बीमारी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी और डॉक्टर साल्क ने इसके रोकथाम की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था।

इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो यूरी गैगरीन पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर आज ही के दिन अंतरिक्ष की अनजान अथाह दूरियां नापने निकले थे। इसके अलावा भारत की बात करें तो 1978 को 12 अप्रैल के दिन भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई थी। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1801 : विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज आफ कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

1861: अमेरिका में गृह युद्ध की शुरुआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी थी।

1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।

1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।

1945: अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।

1946 : सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त।

1955 : डॉक्टर जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।

1961: सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।

1973: सूडान ने अपना संविधान बनाया।

1975: अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।

1978 : भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।

1981: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी
कर्नाटकः जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल
कर्नाटकः रिश्वत मामले में न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा
राजस्थान सरकार ‘अनुपयोगी’, भाजपा जीतेगी अगला विधानसभा चुनावः सीपी जोशी
राहुल गांधी देश को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहतेः भाजपा
भारत में 134 दिन बाद कोरोना के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार
आशंकाओं का निवारण करें