युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए सरकार कर रही है पुरजोर प्रयास : गहलोत

युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए सरकार कर रही है पुरजोर प्रयास : गहलोत

जयपुर/एजेन्सी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए हमारी सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रदेश में ई-सिगरेट और हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाया गया है। रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री पर रोक के निर्णय की सख्ती से पालना करवाई जा रही है।
गहलोत रविवार को पूर्व विधायक स्व. गुरूशरण छाबड़ा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छाबडा को याद करते हुए कहा कि शराबबंदी के अपने मिशन के लिए वे इस तरह समर्पित थे कि इसके लिए उन्होंने कई बार अनशन किया और पूर्ववर्ती सरकार के समय अनशन करते हुए ही उन्होंने प्राण त्याग दिए्। लेकिन उस समय की सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक रूख नहीं अपनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे दूसरे कार्यकाल में भी छाबड़ा ने अनशन किया था। लेकिन हमारी सरकार ने उनकी कई मांगों पर सहमति देते हुए उनसे लगातार संवाद कर समझौता किया और उसका पालन भी किया। इसका नतीजा रहा कि उन्होंने हमारे समय अनशन समाप्त कर दिया। अगर पूर्ववर्ती सरकार भी संवेदनशील रवैया अपनाती और संवाद रखती तो छाबड़ा की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समस्या का समाधान संवाद से ही संभव है।
गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार स्व. छाबड़ा के साथ हुए एग्रीमेंट की पालना पूरी जिम्मेदारी के साथ करती रहेगी। हमारा यह भी प्रयास रहेगा कि प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार नहीं हो और युवा पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक किया जाए्। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के मिशन में जुटी हुईं श्रीमती पूजा छाबड़ा ने स्व. गुरूशरण छाबड़ा के संकल्प को जिंदा रखा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर व्यसन मुक्ति की दिशा में अलख जगाने वाली महिलाओं से मुलाकात की और उनका उत्सावद्र्धन किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

कर्नाटक चुनावः नतीजे तय करने में लिंगायत समुदाय की भूमिका अहम, हर दल जुटा लुभाने में कर्नाटक चुनावः नतीजे तय करने में लिंगायत समुदाय की भूमिका अहम, हर दल जुटा लुभाने में
लिंगायत समुदाय को सामाजिक और राजनीतिक रूप से दिशा देने में मठ भी प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं
कर्नाटक में भाजपा के इस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में जाने की तैयारी!
जद (एस) को एक और झटका, इस विधायक ने दिया कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा
कर्नाटकः चुनाव अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बोम्मई की निजी कार की तलाशी ली
कर्नाटकः भाजपा-कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक-दूसरे की शिकायतें कीं
इंदौर में मंदिर हादसे के दोषियों की जिम्मेदारी तय करेंगेः शिवराज सिंह चौहान
कानपुरः बहुमंजिला टावरों में आग लगी, करीब 500 दुकानें चपेट में आईं