विकास दुबे का इनामी गुर्गा गिरफ्तार, बताया उस ‘रात’ थाने से आए एक फोन का राज़

विकास दुबे का इनामी गुर्गा गिरफ्तार, बताया उस ‘रात’ थाने से आए एक फोन का राज़

कानपुर/भाषा। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के एक इनामी गुर्गे को रविवार को कल्याणपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

Dakshin Bharat at Google News
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अनिल कुमार ने बताया कि दुबे के गुर्गे दया शंकर अग्निहोत्री को कल्याणपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पकड़े गए बदमाश ने अस्पताल पहुंचे संवाददाताओं के सामने कहा कि गत दो/तीन जुलाई की रात को बिकरू गांव में वारदात से पहले, उसके आका विकास दुबे के पास चौबेपुर थाने से किसी का फोन आया था जिसके बाद उसने पुलिस से सीधे टक्कर लेने के लिये उसे तथा अन्य साथियों को फोन करके अपने घर बुला लिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को अग्निहोत्री की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस ने कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर अग्निहोत्री को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि उससे कोई घायल नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पुलिस की गोली लगी और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

गौतलब है कि गत दो/तीन जुलाई की दरम्यानी रात को चौबेपुर बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को एक मामले में पकड़ने गयी पुलिस टीम पर विकास के घर की छत पर मौजूद बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं। इस मामले में एक पुलिस उपाधीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बुरे फंसे मो. यूनुस: कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, अर्द्ध सैनिक बल तैनात बुरे फंसे मो. यूनुस: कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, अर्द्ध सैनिक बल तैनात
Photo: ChiefAdviserGOB FB Page
नेहरू द्वारा रखी गई नींव के कारण भारत चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना: सिद्दरामय्या
कोविड-19: सिद्दरामय्या ने कहा- 'वायरस का प्रसार गंभीर नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है'
कर्नाटक: 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण भाजपा ने 2 विधायकों को निष्कासित किया
कश्मीर में आतंकवाद: मोदी बोले- सरदार पटेल की बात मानी होती तो यह सिलसिला नहीं होता
बेंगलूरु में प्रौद्योगिकी कार्यबल 10 लाख के पार
फ्रांस: रविशंकर प्रसाद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को उजागर करने का आह्वान किया