एग्जिट पोल में राजग की बहार, फिर आ रही मोदी सरकार

सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया

एग्जिट पोल में राजग की बहार, फिर आ रही मोदी सरकार

नई​ दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न होने के बाद विभिन्न एग्जिट पोल आ गए हैं। इनमें से ज्यादातर में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को जोरदार बहुमत मिलने के अनुमान लगाए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
रिपब्लिक टीवी के पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार राजग को 359 सीटें, इंडि गठबंधन को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल में राजग को 353-368 सीटें, इंडि गठबंधन को 118-133 सीटें और अन्य को 43-48 सीटें मिलने की बात कही गई है।

एनडीटीवी इंडिया का एग्जिट पोल भी कुछ ऐसा ही दावा कर रहा है। इसकी मानें तो राजग को 365 सीटें, इंडि गठबंधन को 142 सीटें और अन्य को 36 सीटें मिलने जा रही हैं।

'जन की बात' के एग्जिट पोल में राजग की शानदार वापसी के संकेत दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि राजग को 362-392 सीटें, इंडि गठबंधन को 141-161 सीटें और अन्य को 10-20 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया न्यूज डी डायनेमिक्स का एग्जिट पोल कहता है कि राजग 371 सीटें लेकर सत्ता में आ रहा है। वहीं, इंडि गठबंधन को 125 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के अनुसार, राजग को 342-378 सीटें, इंडि गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

सी-वोटर के एग्जिट पोल में राजग को 353-383 सीटें, इंडि गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें मिलने की बात कही गई है।

आंध्र प्रदेश में किसकी लहर?

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी राजग के लिए अच्छी खबर है। यहां एनडीटीवी इंडिया - जन की बात के एग्जिट पोल में वाईएसआरसीपी को 45-60 सीटें और टीडीपी+ को 111-135 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस का खाता खुलने की संभावना भी नहीं जताई गई है।

एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल वाईएसआरसीपी को स्पष्ट बहुमत के साथ 97-108 सीटें और टीडीपी+ को 67-78 सीटें दे रहा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश