विश्वास दिलाता हूं, भाजपा की सरकार बनने के बाद दंगाई राजस्थान छोड़कर भाग जाएंगे: शाह

अमित शाह ने पाली में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

विश्वास दिलाता हूं, भाजपा की सरकार बनने के बाद दंगाई राजस्थान छोड़कर भाग जाएंगे: शाह

शाह ने कहा कि मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान देने का काम किया है

पाली/दक्षिण भारत। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राजस्थान के पाली में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तीन दीपावली आई हैं ... एक दीपावली तो आपने मना ली, दूसरी दीपावली राजस्थान में सरकार बनाकर मनानी है, तीसरी दीपावली 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर मनानी है।  

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा कि मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। सिर्फ राम मंदिर का निर्माण नहीं, औरंगेजब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है और बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम का भी पुनरुद्धार करने का काम किया।

शाह ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां के 40 लाख युवाओं के साथ छल किया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा के जितने पेपर 5 साल में लीक हुए, उतने देश में कहीं नहीं हुए हैं। अब राजस्थान की जनता ने गहलोत सरकार के पेपर लीक कर दिए हैं- 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आए, वे गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आए।

शाह ने कहा कि राजस्थान में वोटबैंक के लिए आए दिन दंगे होते हैं। कन्हैयालाल की दिनदहाड़े चाकू घोंप कर हत्या कर दी जाती है, चित्तौड़गढ़ में रतन सोनी की हत्या होती है, लेकिन गहलोत सरकार चुपचाप बैठी रही। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद दंगाई राजस्थान छोड़ कर भाग जाएंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download