मुंबई में 1974 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज, सड़कें लबालब

मुंबई में 1974 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज, सड़कें लबालब

मुंबई में सड़कों पर भरा पानी. तस्वीर: एएनआई

मुंबई/भाषा। मुंबई में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई, 2005 को मुंबई ऐसे ही ‘जलप्रलय’ का गवाह बना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सांताक्रुज में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र से मिले आकंड़े का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश हुई है।

मुंबई में 2005 में आई बाढ़ को छोड़ दें तो यह 5 जुलाई, 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी।

महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 18 लोगों की मौत मुंबई में एक दीवार के ढह जाने के कारण हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के इलाकों में अवकाश घोषित किया है और लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

मुंबई में उत्तरी उपनगर मलाड में भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह दीवार ढहने की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे के अम्बेगांव इलाके में सोमवार रात एक दीवार के ढह जाने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। ठाणे के कल्याण में मंगलवार सुबह दीवार ढहने की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
टाटा स्टारबस ईवी को शहर में ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है
जिनशासन के सितारे गढ़ने की पहल 'गुड लक अकाउंट योजना' लॉन्च
आत्मा सच्चिदानंद और शाश्वत सुखों से परिपूर्ण है: साध्वी हर्षपूर्णाश्री
बीती जवानी, बहता पानी, गया समय, बोले शब्द कभी लौटकर नहीं आते: संतश्री ज्ञानमुनि
सद्गुरु के समागम से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संसार को जीतना सरल है, स्वयं को जीतना बहुत कठिन है: संतश्री वरुणमुनि
सदाचारी साधु-संत हैं जीवंत तीर्थ: आचार्यश्री विमलसागरसूरी