अष्टमी पर नीतीश ने की शक्ति पूजा

अष्टमी पर नीतीश ने की शक्ति पूजा

पटना/वार्ताबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को महाअष्टमी के मौके पर पटनदेवी मंदिर जाकर शक्ति पूजा की और राज्य के सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।कुमार ने पटना सिटी स्थित ब़डी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने ब़डी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। इससे पूर्व कुमार ने राजधानी के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर भी मां की पूजा अर्चना की। मां दुर्गा के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मालसलामी स्थित घाट स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। घाट स्टेशन को समाप्त कर गंगा पथ से लिंक करने की योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घाट स्टेशन से कंगन घाट तक सीधा सम्पर्क स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कुमार एतिहासिक गांधी मैदान गए, जहां दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना प्रमंडलीय आयुक्त आर.एन. चोंग्थू, जिलाधिकारी कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया 47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया
औपचारिक समापन समारोह 'सुरंजन दास डिनर' के साथ संपन्न हुआ
उप्र एटीएस ने जासूसी और पाकिस्तान से संबंध के शक में 2 लोगों को गिरफ्तार किया
यहां रहकर अमेरिकी नागरिकों को लगा रहे थे चूना, आंध्र पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया
धाराप्रवाह तमिल बोलने वाले सिंगापुर के मंत्री ने युवाओं से किया यह आह्वान
छत्तीसगढ़: पुलिस ने बताया- ढेर हुए नक्सलियों पर था 3.33 करोड़ रु. का इनाम
ज्ञानशाला बन गई है संस्कारों की पाठशाला: मुनिश्री पुलकितकुमार
फोर्ब्स सूची: केरल ग्रामीण बैंक को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैंकों में स्थान मिला