पाकिस्तान: आसिम मुनीर को सेना प्रमुख बनाए जाने से नाराज ये 2 ले. जनरल छोड़ेंगे फौज

फैज हमीद ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं

पाकिस्तान: आसिम मुनीर को सेना प्रमुख बनाए जाने से नाराज ये 2 ले. जनरल छोड़ेंगे फौज

लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास ने भी सेवा से समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है

रावलपिंडी/दक्षिण भारत। पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने समय से पहले सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। वे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं।

यह कदम जनरल सैयद आसिम मुनीर को सेनाध्यक्ष के रूप में और जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद उठाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास ने भी सेवा से समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास पाकिस्तानी सेना में दो सर्वोच्च पदों के लिए छह दावेदारों में शामिल थे।

लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद, जो वर्तमान में बहावलपुर कोर कमांडर के रूप में सेवारत हैं, 30 अप्रैल, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। जबकि लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास इस समय चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) के रूप में कार्यरत हैं और 27 अप्रैल, 2023 को उनकी सेवानिवृत्ति होने वाली थी।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया
Photo: twitter.com/MlaKaneezfatima
बेंगलूरु: मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री से अशोभनीय हरकत के आरोपी के बारे में हुआ नया खुलासा
विपक्षी दलों ने सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो बहुत बड़ी आबादी तकलीफों में न रहती: मोदी
राजस्थान: बालकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर क्या कहा?
आयकर विभाग ने ओडिशा डिस्टिलरी समूह पर छापेमारी तेज की, निकला नोटों का पहाड़!
मोदी को डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता: व्लादिमीर पुतिन
मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी