वीडियो: डकैतों ने सुरक्षा गार्ड से बंदूक छीनकर बनाया बंधक, नकदी-जेवरात लूटकर फरार

वीडियो: डकैतों ने सुरक्षा गार्ड से बंदूक छीनकर बनाया बंधक, नकदी-जेवरात लूटकर फरार

सीसीटीवी फुटेज से लिया गया एक चित्र

इंदौर/भाषा। हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार रात यहां एक बिल्डर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। सनसनीखेज वारदात के दौरान बिल्डर के घर के बाहर तैनात दो निजी सुरक्षा गार्डों को डकैतों द्वारा बंधक बनाए जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र की कंचन विहार कॉलोनी में बिल्डर कैलाशचंद्र गोयल के घर में घुसकर पांच से छह बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान डकैतों ने गोयल के घर के बाहर कुर्सियों पर बैठे दो निजी सुरक्षा गार्डों को बंदूक के बल पर धमकाया। इस दौरान बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड से उसकी राइफल भी छीन ली। इसके बाद दोनों सुरक्षा गार्डों को घर के भीतर ले जाकर गोयल के परिवार के सदस्यों के साथ बंधक बना लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने डकैतों के हाथ लगे माल का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया लेकिन कहा कि इसमें नकदी और सोने के जेवरात शामिल हैं। वारदात के बाद फरार डकैतों की तलाश जारी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 3,370 से ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 3,370 से ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए
खामेनेई के एक्स अकाउंट @Khamenei_fa पर पोस्ट किया गया एक सांकेतिक चित्र
तृणकां ने बंगाल की माटी बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दी: नितिन नवीन
अभी अमेरिका से बातचीत के अगले दौर में शामिल होने की कोई योजना नहीं है: ईरान
ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद एफ-35 लड़ाकू विमान से जुड़ा मिथक टूटा?
मिसाइल और ड्रोन के ज़ख़ीरे को तेजी से भर रहा ईरान!
जब तक अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी: ईरान
साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज