कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी

प्रधानमंत्री ने बिहार के मुंगेर में भाजपा की जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी

प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी!

मुंगेर/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुंगेर में भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंगेर की यह धरती स्वाभिमान और विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल हो जाती है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि आज राजग सरकार भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है और इस समय दुनिया भी जानती है कि यह समय भारत का समय है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में भारत की साख बढ़ी है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में भारत के लोगों का गौरव बढ़ रहा है, सम्मान बढ़ रहा है। लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। 

उन्होंने कहा कि पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन जदयू और भाजपा के नेतृत्व में राजग सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार में लड़ाई राजग के संतुष्टीकरण मॉडल और इंडि गठबंधन के तुष्टीकरण मॉडल के बीच है। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानी अब आप अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपकी संपत्ति का आधे से अधिक हड़प लेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत टैक्स लगाकर आपसे लूटी गई संपत्ति को कांग्रेस अपने खास वोटबैंक को बांट देगी। आज पूरा देश, नौजवान, बुजुर्ग मां-बाप चिंतित हैं। इसलिए एक स्वर से पूरा देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडि गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है, भारत के संविधान की भावना के विरुद्ध है। वे (कांग्रेस) धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में एक मॉडल बनाया है। उन्होंने कर्नाटक में एक समुदाय के लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया। ओबीसी को संविधान ने जो 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है, उसमें से आरक्षण को काटकर मुस्लिमों को दे दिया। अब यही काम कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग कान खोल कर सुन लें, जब तक मोदी है, तब तक ये अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग का हक छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांट पाएंगे। यह मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में तो साक्षात् माता सीता के निशान हैं। 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बना है। पूरे देश को गर्व हो रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में इंडि गठबंधन वालों को निमंत्रण दिया और उन्होंने उसे ठुकरा दिया। जबकि अंसारी परिवार ने राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता भी स्वीकार किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश