अखिलेश और मैं ‘पीडीए’ की हिस्सेदारी के जरिए सामाजिक न्याय का संकल्प मिलकर पूरा करेंगे: राहुल

अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं

अखिलेश और मैं ‘पीडीए’ की हिस्सेदारी के जरिए सामाजिक न्याय का संकल्प मिलकर पूरा करेंगे: राहुल

Photo: @RahulGandhi X account

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की हिस्सेदारी के जरिए सामाजिक न्याय का संकल्प मिलकर पूरा किया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई, 1973 को हुआ था। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। सन् 2012 में वे 38 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने और सन् 2017 तक इस पद पर रहे।

वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अखिलेश यादवजी। पीडीए की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने की दिशा में सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने की ओर हम मिलकर अग्रसर रहेंगे।’

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख घटक दल हैं और दोनों दल पिछले लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़े थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download