महाराष्ट्र: परभणी में मंदिर की स्लैब गिरने से 3 लोगों की मौत
अब तक लगभग 25 लोगों को बचाया गया
By News Desk
On
Photo: PixaBay
छत्रपति संभाजीनगर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के परभणी ज़िले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की एक स्लैब गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
यह गांव मनवत रोड पर, छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दोपहर करीब 3:30 बजे मंदिर के 'सभा-मंडप' (बाहरी हॉल) का स्लैब गिर गया। पुलिस और ज़िला प्रशासन ने अपनी टीमें भेजी हैं और बचाव अभियान चल रहा है।'उन्होंने कहा कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अब तक लगभग 25 लोगों को बचाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार का दिन भगवान हनुमान से जुड़ा होने के कारण मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के समय वहां भारी भीड़ मौजूद थी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें श्रद्धालु मंदिर दर्शन—पूजन करते दिखाई देते हैं। अचानक स्लैब भरभराकर गिर पड़ती है और श्रद्धालु उसके नीचे दब जाते हैं।
Tags: maharashtra parbhani chhatrapati sambhajinagar district administration public safety rescue operation emergency response disaster news india news hanuman temple police operation breaking news tragic incident accident news religious site local news latest updates maharashtra news search and rescue infrastructure failure developing story casualty report temple collapse temple accident worship place injured persons manwat road village incident community news civil structure


