क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन

597वां स्थान हासिल किया

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन

यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया

वेल्लोर/दक्षिण भारत। वीआईटी यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 597वां स्थान हासिल किया है।

Dakshin Bharat at Google News
ग्लोबल हायर एजुकेशन एनालिसिस फर्म क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने अपनी 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' का ताजा संस्करण जारी किया है। इसमें दुनियाभर के 1,500 से ज़्यादा संस्थानों का मूल्यांकन पांच मुख्य पैमानों- 'रिसर्च एंड डिस्कवरी, लर्निंग एक्सपीरियंस, एम्प्लॉयबिलिटी, इंटरनेशनल एंगेजमेंट और सस्टेनेबिलिटी', के आधार पर किया गया है।

इस साल वीआईटी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने साल 2026 में अपनी पिछली 691वीं रैंकिंग से 94 स्थानों की उन्नति की है। वीआईटी के चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ने कहा, 'बेहद प्रतिस्पर्धी वैश्विक माहौल में, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वीआईटी यूनिवर्सिटी का उल्लेखनीय सुधार गर्व की बात है।'

उन्होंने कहा, 'यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और साल 2026 की रैंकिंग में दुनियाभर में 352वां और भारत में 7वां स्थान हासिल किया है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में, वीआईटी को दुनियाभर में 119वीं और भारतीय संस्थानों में छठी रैंक मिली है। शिक्षण में इनोवेशन और रिसर्च के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रगति के ज़रिए, वीआईटी का लक्ष्य दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज़ में जगह बनाना है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन
यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया
असली पहचान सिर्फ़ बाज़ार होने से नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता से मिलती है: प्रधानमंत्री
योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार बन जाता है: प्रधानमंत्री
महाराष्ट्र: परभणी में मंदिर की स्लैब गिरने से 3 लोगों की मौत
एक ही शिवसेना है, जिसकी कमान शिंदे के हाथ में है: अमित शाह
आम आदमी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा है: मल्लिकार्जुन खरगे
मोदी बहुत सख्त मिज़ाज के व्यक्ति और महान नेता हैं: डोनाल्ड ट्रंप