वॉट्सऐप के यूज़रनेम फ़ीचर की होगी जांच, छिपे हैं कई जोखिम

कंपनी को भेजा जाएगा नोटिस!

वॉट्सऐप के यूज़रनेम फ़ीचर की होगी जांच, छिपे हैं कई जोखिम

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सरकार धोखाधड़ी और किसी और का रूप धरने (इम्पर्सोनेशन) की चिंताओं के चलते वॉट्सऐप के प्रस्तावित यूज़रनेम फ़ीचर की जांच कर रही है। साथ ही, कानून के तहत कानूनी ढांचे और प्रावधानों पर भी गौर कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
सरकार द्वारा वॉट्सऐप को नोटिस भेजकर उसके फ़ीचर्स के बारे में पूरी जानकारी मांगे जाने और उनके असर व कंपनी की योजनाओं पर सवाल उठाए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ​​भी इस मामले की जांच कर सकती हैं।

एक सूत्र ने बताया कि कानूनी अधिकार रखने वाली सरकार को यह सु​निश्चित करना होगा कि इस फ़ीचर से कोई जोखिम न हो, क्योंकि इसे लेकर जायज़ चिंताएं हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि मेटा के मालिकाना हक वाले प्लेटफ़ॉर्म की हालिया घोषणा से गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download