वाणिज्यिक एलपीजी को लेकर मोदी सरकार ने दी देशवासियों को बड़ी राहत

यह इस साल कीमतों में पहली कटौती है

वाणिज्यिक एलपीजी को लेकर मोदी सरकार ने दी देशवासियों को बड़ी राहत

कीमत अब 19-किलो के सिलेंडर के लिए 2,930 रुपए है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को 19-किलो के सिलेंडर पर 183.50 रुपए की कटौती की गई। यह इस साल कीमतों में पहली कटौती है।

Dakshin Bharat at Google News
तेल कंपनियों ने बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब 19-किलो के सिलेंडर के लिए 2,930 रुपए है।
 
पिछले महीने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें 19-किलो के सिलेंडर के लिए 3,113 रुपए के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया।

पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनियाभर में एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी, जिसके बाद वाणिज्यिक कुकिंग गैस की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई थी। इस साल इन कीमतों में यह पहली बार कटौती की गई है। 
 
वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें हर महीने की 1 तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क रेट के आधार पर बदली जाती हैं। हालांकि, घरेलू 14.2-किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपए पर ही बनी रही। इसकी कीमतों में आखिरी बार 7 जून को 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download