'आपातकाल के दौरान कांग्रेस की गलतियों की वजह से जनसमर्थन कम हुआ'
मणिपुर के मुख्यमंत्री बोले ...
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB Page
इंफाल/दक्षिण भारत। मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस की ओर से की गईं 'गलतियों' के कारण पार्टी का जनसमर्थन कम हुआ।
यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ‘संविधान हत्या दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए खेमचंद सिंह ने कहा कि अगर लोगों को अपनी राय खुलकर व्यक्त करने का अधिकार नहीं दिया जाए, तो लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा, 'आपातकाल के दौरान, कांग्रेस का विरोध करने वाले कई लोगों को जेल में डाल दिया गया था ... उस समय कांग्रेस से जो गलतियां हुईं, उन्हें अब लोग अच्छी तरह समझ गए हैं, जिसके कारण पार्टी को मिलने वाले जनसमर्थन में कमी आई है।'
Tags: bjp manipur news indian democracy constitution emergency congress party freedom of speech democratic rights government policy political accountability democracy in india political discourse india politics political leadership indian government opposition politics constitutional values governance political developments national politics political debate public opinion voter sentiment civil liberties political history electoral politics emergency anniversary historical events emergency era constitutional democracy
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Jun 2026 18:18:26
Photo: IndianNationalCongress FB Page


