प्लास्टिक रिवॉल्वर से धमकाया, ज्वेलरी की दुकान को लूटने की कोशिश की
आरोपी कन्नन मुरुगेश थेवर को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया
By News Desk
On
Photo: PixaBay
पालघर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक ज्वेलरी की दुकान पर लूट की नाकाम कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ़्तार किया है। उसने प्लास्टिक की रिवॉल्वर दिखाकर दुकान के मालिक को धमकाया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी कन्नन मुरुगेश थेवर को अपराध के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। यह अपराध 25 जून की दोपहर नालासोपारा में हुआ था।उन्होंने बताया कि थेवर और उसका साथी नालासोपारा ईस्ट के नागिंदास पाडा स्थित ज्वेलरी शॉप में घुसे और सोने के गहने चुराने की कोशिश में मालिक को प्लास्टिक की रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया।
Tags: india maharashtra crime crime news police security investigation public safety arrest breaking news police arrest law enforcement viral news local news armed robbery palghar nalasopara robbery attempted robbery jewellery shop jewellery store gold jewellery history sheeter criminal plastic revolver fake gun theft attempt accused cctv shop owner
About The Author
Related Posts
Latest News
30 Jun 2026 15:53:25
Photo: @BJP4India X account


