राहुल ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी- 'तमिलनाडु की तरक्की के लिए मिलकर काम करेंगे'
विजय सोमवार को 52 साल के हो गए
By News Desk
On
Photo: rahulgandhi FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने के साथ-साथ राज्य की तरक्की के लिए मिलकर काम करने में टीवीके प्रमुख के साथ खड़े हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले विजय सोमवार को 52 साल के हो गए।एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।'
https://twitter.com/RahulGandhi/status/2068903503788134874
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, 'मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।'
इस साल विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के साथ हाथ मिलाया और वह तमिलनाडु सरकार का हिस्सा है।
Tags: rahul gandhi tamil nadu chief minister indian politics tamil people congress party tamil nadu politics democratic values political alliance leadership social justice trending india south india politics india news opposition politics tvk governance tamilaga vettri kazhagam political updates national politics regional politics chief minister news political leaders joseph vijay public leadership vijay birthday birthday greetings political support state progress tamil rights dignity and aspirations
About The Author
Related Posts
Latest News
22 Jun 2026 14:02:43
Photo: nta website


