कोचिंग गोलीबारी मामले में खान सर को मिली बड़ी राहत

गिरफ्तारी से सुरक्षा 30 जून तक बढ़ाई गई

कोचिंग गोलीबारी मामले में खान सर को मिली बड़ी राहत

Photo: @khangsresearchcentre1685 YouTube Channel

पटना/दक्षिण भारत। पटना की एक अदालत ने कोचिंग संस्थान में गोलीबारी के मामले में शनिवार को शिक्षक फैसल खान (जो खान सर के नाम से मशहूर हैं) की गिरफ्तारी पर लगी रोक को 30 जून को होने वाली अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया। उनके वकील ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
यह मामला जून की शुरुआत में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ा है, जो तब हुई थी जब कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोड़-फोड़ की थी। आरोप है कि इस घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों ने गोली चलाई थी।

एफआईआर में खान सर का नाम शामिल है और अदालत ने उन्हें 9 जून को गिरफ़्तारी से सुरक्षा दी थी।

हाल की सुनवाई के दौरान अपडेटेड केस डायरी पेश की गई और मामले में बहस मंगलवार तक के लिए टाल दी गई।

उनके वकील ने पत्रकारों को बताया, 'जांच अधिकारी ने अपडेटेड केस डायरी जमा करा दी है। मामले में बहस के लिए मंगलवार की तारीख तय की गई है और तब तक खान सर के खिलाफ 'कोई सख्त कार्रवाई न करने' का आदेश लागू रहेगा। उम्मीद है कि उस दिन मामले की आखिरी सुनवाई होगी।'

वकील ने कहा कि खान सर के सुरक्षा गार्डों से जुड़ा मामला, जो उसी घटना से संबंधित है, उसे भी मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

उन्होंने कहा, 'खान सर पुलिस और जांच अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download