भारत की दो टूक: श्रीलंका नहीं भेजेंगे अपने सैनिक

भारत की दो टूक: श्रीलंका नहीं भेजेंगे अपने सैनिक

श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है


कोलंबो/भाषा। भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत अपने सैनिकों को श्रीलंका भेजेगा। साथ ही उच्चायोग ने कहा कि द्वीपीय देश के लोकतंत्र, स्थिरता तथा आर्थिक सुधार का भारत पूरी तरह से समर्थन करता है।

श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो गई है, जिससे वह खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। इस कारण देश में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, ‘उच्चायोग, मीडिया और सोशल मीडिया मंचों पर में भारत द्वारा श्रीलंका में अपने सैनिकों को भेजे जाने के बारे में आ रही खबरों का खंडन करता है। ये खबरें और इस तरह के विचार भारत सरकार के रुख से मेल नहीं खाते।’

मिशन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कल स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत, श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता तथा आर्थिक सुधार का पूरी तरह से समर्थन करता है।’

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'न चुनाव प्रचार किया, न वोट डाला' ... भाजपा ने इन वरिष्ठ नेता को दिया 'कारण बताओ' नोटिस 'न चुनाव प्रचार किया, न वोट डाला' ... भाजपा ने इन वरिष्ठ नेता को दिया 'कारण बताओ' नोटिस
पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा!
उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखें, साथियों के लिए रोल मॉडल बनें: सीडीएस जनरल चौहान
ईरान: सत्ता-संघर्ष के संकेत
अंजलि हत्याकांड: कर्नाटक के गृह मंत्री ने परिवार को इन्साफ मिलने का भरोसा दिलाया
तृणकां-कांग्रेस मिलकर घुसपैठियों के कब्जे को कानूनी बनाना चाहती हैं: मोदी
अहमदाबाद: आईएसआईएस के 4 'आतंकवादियों' की गिरफ्तारी के बारे में गुजरात डीजीपी ने दी यह जानकारी
5 महीने चलीं उन फांसियों का रईसी से भी था गहरा संबंध! इजराइली मीडिया ने ​फिर किया जिक्र