'मारपीट' मामले में बयान दर्ज कराने के लिए तीस हजारी अदालत पहुंचीं स्वाति मालीवाल

मालीवाल सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस की एक टीम के साथ अपने आवास से निकलीं

'मारपीट' मामले में बयान दर्ज कराने के लिए तीस हजारी अदालत पहुंचीं स्वाति मालीवाल

Photo: swatijaihind FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार द्वारा उन पर किए गए कथित हमले के बारे में शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए तीस हजारी अदालत गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
मालीवाल सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस की एक टीम के साथ अपने आवास से निकलीं।

सोमवार सुबह मालीवाल यहां सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ 'मारपीट' की ​थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक मीडिया पोस्ट का स्वत: संज्ञान लिया, जिसका शीर्षक था- 'स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।' वहां उन्होंने दावा किया था कि विभव कुमार द्वारा मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की गई।

दिल्ली पुलिस ने मालीवाल पर कथित हमले के मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। इसमें विभव कुमार को आरोपी बनाया गया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए