1.08 करोड़ रु. नकद, लाखों के आभूषण ... भ्रष्टाचार मामले में फरार पुलिसकर्मी के घर मिला इतना सामान!

पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने के बाद से फरार है

1.08 करोड़ रु. नकद, लाखों के आभूषण ... भ्रष्टाचार मामले में फरार पुलिसकर्मी के घर मिला इतना सामान!

वारंट मिलने के बाद पुलिस ने बीड के चाणक्यपुरी इलाके में तलाशी ली

छत्रपति संभाजीनगर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नामित पुलिसकर्मी के घर से 1.08 करोड़ रुपए नकद और 72 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने के बाद से फरार है।

अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपए की मांग करने के आरोप में खाड़े और दो अन्य पर मामला दर्ज किया है, जिसे बाद में उन्होंने घटाकर 30 लाख रुपए कर दिया।

एसीबी ने सबसे पहले एक आरोपी कुशक जैन (29) को ट्रैप किया, जब उसने 5 लाख रुपए की शुरुआती किस्त वसूल की।

वारंट मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को बीड के चाणक्यपुरी इलाके में खाड़े के घर की तलाशी ली। उसने 1.08 करोड़ रुपए नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपए के आभूषण और 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की।

बताया गया कि पुलिस ने खाड़े के स्वामित्व वाले चार फ्लैटों और एक दुकान से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!