जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ

प्रज्ज्वल के खिलाफ महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं

जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ

Photo: @iPrajwalRevanna X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। सांसदों और विधायकों के लिए एक विशेष अदालत ने कथित यौन उत्पीड़न मामले में जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Dakshin Bharat at Google News
अदालत ने शनिवार को प्रज्ज्वल के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में वारंट जारी किया, जिसमें उनके पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना भी आरोपी हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में चार दिन की पुलिस हिरासत के बाद सात दिन जेल में बिताकर जमानत पर हैं।

हासन से राजग के लोकसभा उम्मीदवार प्रज्ज्वल के खिलाफ तीन महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। प्रज्ज्वल अभी फरार हैं। उनके खिलाफ इंटरपोल की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

प्रज्ज्वल के लिए परेशानी तब शुरू हुई, जब बड़ी संख्या में वीडियो सामने आए, जिनमें कथित तौर पर उनके द्वारा महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया था।

इसके बाद कर्नाटक सरकार ने महिलाओं पर प्रज्ज्वल के कथित अत्याचारों की जांच के लिए कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी की सिफारिशों पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला