पटनायक के वर्षों शासन करने के बावजूद ओडिशा में उच्च बेरोजगारी है: खरगे
खरगे ने कहा कि ओडिशा में चीजों में सुधार करना है तो दोनों सरकारों को बदलना होगा
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB page
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा और बीजद पर जोरदार हमला बोला।
खरगे ने कहा कि ओडिशा हमारे लिए एक महत्त्वपूर्ण राज्य है। हमारे कई नेता यहीं से आए हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू को पटनायक साहब का सहयोग मिला था।खरगे ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लंबे कार्यकाल के बावजूद राज्य में कई समस्याएं मौजूद होने को लेकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं। उनके (भाजपा और बीजद) बीच खुली लड़ाई से राज्य को बहुत नुकसान हुआ है।
खरगे ने कहा कि ओडिशा में बेरोजगारी और महंगाई है। अगर हमें यहां चीजों में सुधार करना है तो दोनों सरकारों को बदलना होगा। यहां क्या विकास हुआ है?
खरगे ने कहा कि एक व्यक्ति ने 24 वर्षों तक राज्य पर शासन किया है और फिर भी वहां उच्च बेरोजगारी है। राज्य की इस स्थिति के लिए भाजपा और बीजद दोनों जिम्मेदार हैं।
About The Author
Latest News
16 Dec 2025 16:54:13
Photo: @BJP4India X account


