भाजपा ने घोषणापत्र में पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा देने का जिक्र नहीं किया: खरगे

खरगे ने कहा कि पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए

भाजपा ने घोषणापत्र में पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा देने का जिक्र नहीं किया: खरगे

Photo: IndianNationalCongress FB page

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पुड्डुचेरी में पार्टी की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम समृद्ध भारत और विकसित पुड्डुचेरी की वकालत करने के अपने साझा लक्ष्य में एकजुट हैं।

खरगे ने कहा कि पुड्डुचेरी संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। ये कांग्रेस पार्टी के अथक प्रयास थे, जिसने पुड्डुचेरी को फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के चंगुल से मुक्ति दिलाई थी।

खरगे ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही पुड्डुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था। यह एक महत्त्वपूर्ण कदम था। हम समझते हैं कि हमारा काम अभी ख़त्म नहीं हुआ है।

खरगे ने कहा कि पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
 
खरगे ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा देने का कोई जिक्र नहीं है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

अंजलि हत्याकांड: कर्नाटक के गृह मंत्री ने परिवार को इन्साफ मिलने का भरोसा दिलाया अंजलि हत्याकांड: कर्नाटक के गृह मंत्री ने परिवार को इन्साफ मिलने का भरोसा दिलाया
Photo: DrGParameshwara FB page
तृणकां-कांग्रेस मिलकर घुसपैठियों के कब्जे को कानूनी बनाना चाहती हैं: मोदी
अहमदाबाद: आईएसआईएस के 4 'आतंकवादियों' की गिरफ्तारी के बारे में गुजरात डीजीपी ने दी यह जानकारी
5 महीने चलीं उन फांसियों का रईसी से भी था गहरा संबंध! इजराइली मीडिया ने ​फिर किया जिक्र
ईरानी राष्ट्रपति का निधन, अब कौन संभालेगा मुल्क की बागडोर, कितने दिनों में होगा चुनाव?
बेंगलूरु में रेव पार्टी: केंद्रीय अपराध शाखा ने छापेमारी की तो मिलीं ये चीजें!
ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए, यह बीजद की ढीली-ढाली नीतियों वाली सरकार नहीं दे सकती: मोदी