मोरक्को में आया भूकंप, कम से कम 296 लोगों की मौत

कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है

मोरक्को में आया भूकंप, कम से कम 296 लोगों की मौत

प्रसारित वीडियो में क्षतिग्रस्त कारें और मलबे के ढेर दिखाए गए

रबात/दक्षिण भारत। मोरक्को के हाई एटलस पहाड़ों पर शुक्रवार देर रात आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

Dakshin Bharat at Google News
मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि यह प्रारंभिक आंकड़ा है। वहीं, 153 लोगों के घायल होने की ख़बरें हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में ज्यादा मौतें हुई हैं। 

माराकेच, जो भूकंप के केंद्र के नजदीक स्थित बड़ा शहर है, के निवासियों ने बताया कि यहां कुछ इमारतें ढह गई हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित वीडियो में क्षतिग्रस्त कारें और मलबे के ढेर दिखाए गए।

कई परिवार ऐसे हैं, जिनके एक से ज्यादा सदस्यों की मौत हुई है। एक ​परिवार के पांच सदस्यों के मारे जाने की खबर है। भूकंप के केंद्र के पास असनी के पहाड़ी गांव में अधिकांश घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये पंक्तियां लिखे जाने तक कई लोग मलबे के नीचे दबे थे। वहां स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साधनों का उपयोग कर उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही थी।

वहीं, पश्चिम में तरौदंत के पास लोग अपने घरों से दूर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती भूकंप के बाद कुछ और झटके भी महसूस किए गए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download